12 नवंबर 2015 - 15:06
आतंकियों ने पश्चिम से हथियार मिलने को स्वीकारा।

आतंकवादियों ने यह बात स्वीकार की है कि उन्हें पश्चिम से हथियार मिल रहे हैं।

आतंकवादियों ने यह बात स्वीकार की है कि उन्हें पश्चिम से हथियार मिल रहे हैं।
सीरिया में सक्रिय कुछ आतंकवादियों ने गिरफ़्तारी के दौरान यह बात स्वीकार की है कि लड़ने के लिए उन्हें पश्चिम से हथियार मिल रहे हैं। स्पोटेनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार सीरिया में गिरफ़्तार तुर्कमनिस्तान के एक आतंकवादी रोशान असाकोफ़ ने कहा है कि सीरिया में विध्वंसक कार्यवाहियां करने वालों को पश्चिम से हथियार मिलते हैं। इस आतंकवादी ने बताया कि इराक़ में अलक़ाएदा, तकफ़ीरी आतंकवादियों को आतंकी हमले करने और आत्मघाती विस्फोटों की ट्रेनिंग दे रहा है।
ज्ञात रहे कि इस बात के पुष्ट प्रमाण मौजूद हैं कि कुछ देश सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों का खुलकर समर्थन कर रहे हैं।